अनिल कपूर पर टूटा दुखों का पहाड़, इस उम्र में हुआ मां निर्मल कपूर का निधन

Anil Kapoor Mother Nirmal Kapoor Death- अनिल कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के लिए आज का दिन काफी दुखद है क्योंकि उनकी माता जी निर्मल कपूर का देहांत हो गया है। वो 90 साल की थीं और उम्र संबंधी समस्याओं से लगातार जूझ रहीं थीं।
इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म जगत में कपूर परिवार के करीबियों में शोक की लहर है। काफी समय से निर्मल कपूर बीमार चल रहीं थीं और उनका इलाज हो रहा था। बीते सितंबर 2024 में अनिल कपूर की मां अपना 90वां जन्मदिन मनाया।
फिलहाल उनके निधन से परिवार सकते में हैं लेकिन किसी भी मेंबर की तरफ से अभी पोस्ट सामने नहीं आया है। अनिल कपूर और बोनी कपूर के फैंस सोशल मीडिया दुख व्यक्त कर रहे हैं।निर्माला कपूर कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थीं और रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिन से सही से खा पी नहीं रहीं थीं।
आए दिन उनको अस्पताल जाना पड़ता था और लगातार उनका इलाज हो रहा था। हालांकि अंत में वो जिंदगी की जंग हार गईं और 2 मई को शुक्रवार वाले दिन अंतिम सांस ली। अनिल कपूर की मां काफी कम लाइमलाइट में रहती थीं और उनके बेटों को लेकर ही वो मशहूर थीं। एक ओर जहां अनिल कपूर एक शानदार एक्टर हैं तो वहीं दूसरी तरफ बोनी कपूर फिल्ममेकर हैं। निर्मल कपूर के निधन कपूर परिवार हताहत है।
अनिल कपूर और बोनी कपूर के फैंस को अभी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है कि निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार कब और कहां होगा। अनिल कपूर और उनके परिवार की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और इस तस्वीर में वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं।
निर्मल कपूर के बेटे अनिल कपूर की उम्र भी करीब 68 साल है और वो लगातार काम कर रहे हैं। जाहिर है इस घटना के बाद अनिल कपूर को सदमा लगने वाला है। कहा जाता है कि अनिल कपूर अपनी मां के काफी करीब थे।


Click it and Unblock the Notifications











