अर्जुन कपूर-अनिल कपूर जाएंगे यूके..मुबारकां की शूटिंग जल्द होगी शुरू
फिल्म मुबारकां के लिए अर्जुन कपूर और अनिल कपूर जल्द ही यूके जाएंगे। कब शुरू होगी शूटिंग आइए जानते हैं।
अनिल कपूर अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनीस बाज़मी की आने वाली फिल्म मुबारकां में आपको दोनों दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो ये 20 नवंबर से लंदन (यूके) में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच जाएंगे।

वहीं, यूके में शूटिंग कहां की जाएगी उसका फैसला अभी तक नहीं लिया गया है। सुनने में आया है कि फिल्म एक पंजाबी परिवार पर आधारित है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दिखाई देंगे। जिसमें से एक रोल सरदार का है।
कहा जा रहा है कि यूके में शूटिंग करने के बाद पूरी टीम पंजाब में शूटिंग करेगी। इसके बाद फिर फिल्म का बाकी बचा हुआ भाग इंग्लैंड में शूट करेंगे।
#Review: 2016 ही नहीं.. पिछले 10 सालों में 'दंगल' जैसी फिल्म नहीं देखी!
लेकिन फिल्म की सबसे बड़ी दुविधा है फिल्म का क्लाइमेक्स..जोकि गुरुद्वारे में शूट किया जाना है लेकिन गुरुद्वारे में शूट करने की इजाज़त अभी तक नहीं मिली।
इस बारे में जब अनीस से बात की तो उन्होंने कहा कि जब वो यूके में थे तो अतिथि इन लंदन की शूटिंग गुरुद्वारे में ही चल रही थी। तो मुझे नहीं लगता कि हमें भी कोई परेशानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications