..................... Anil Kapoor and Arjun Kapoor movies Mubarakan new poster out trailer will be out on 14th June - Hindi Filmibeat

इस दिन रिलीज होगा मुबारकां का ट्रेलर..फिल्म का नया पोस्टर भी शानदार

अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की फिल्म मुबारकां का पोस्टर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर 14 जून को रिलीज होगी।

By Shweta

अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म मुबारकां का अर्जुन कपूर ने नया पोस्ट शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर डबल रोल में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर वाकई इस पोस्टर में काफी क्यूट लग रहे हैं। साथ ही अर्जुन कपूर ने ये भी शेयर किया कि फिल्म का ट्रेलर 14 जून को रिलीज किया जाएगा।

[''सलमान- शाहरूख को साथ में देखना शानदार होगा.. मैं वादा करता हूं....'' ]

फिल्म का पोस्टर काफी धमाल से भरपूर लग रहा है और लग रहा है कि वाकई काफी मजेदार फिल्म होगी।मुबारकां में अनिल कपूर - अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी। फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर चाचा भतीजा बने हैं लेकिन दोनों के परिवार झगड़े में रहते हैं और बस लड़ते रहते हैं।

anil-kapoor-and-arjun-kapoor-movie-mubarkan-new-poster-out-trailer-will-be-out-on-14-june

फिल्म रॉम कॉम होगी।अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है।अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने फिल्म के बारे में कहा भी था कि उन्हें इसकी शूटिंग करने में काफी मजा आया। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर अनिल कपूर, सोनम कपूर और अपने सभी कजिन भाई बहनों से काफी क्लोज हैं।

वो आए दिन अपने भाई-बहनों के साथ पार्टी करते नजर आते रहते हैं। अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड थी जिसमें वो और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X