पिछले नौ घंटों से गायब हैं सोनम कपूर, परेशान हैं अनिल कपूर, अनुराग कश्यप पर लगाया इल्ज़ाम
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप स्टारर फिल्म एके Vs एके का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। ये एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म है जिसे विक्रमादित्य मोटवाने ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में है एक सनकी डायरेक्टर जिसकी भूमिका में हैं अनुराग कश्यप और एक सुपरस्टार एक्टर जिसकी भूमिका में हैं अनिल कपूर।
अनुराग को अनिल के साथ फिल्म बनानी है और इसके लिए वो सोनम कपूर को किडनैप कर लेते हैं। इसके बाद अनिल कपूर को बताते हैं कि जैसे जैसे वो सोनम को ढूंढेंगे, कैमरा उनके साथ चलेगा, यही होगी उनकी फिल्म।

अनुराग अपनी इस फिल्म का एक एक सीन और इमोशन सच्चा रखना चाहते हैं इसलिए वो सच में सोनम को किडनैप कर लेते हैं और यहां से शुरू होती है एक परेशान अनिल कपूर की खोज और चूहा बिल्ली का खेल।
कुल मिलाकर फिल्म में सब कुछ असली होगा। अनिल कपूर भागेंगे तो असली, रोएंगे तो असली और चोट लगेगी तो वो भी असली। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर -
Catch the AKs lock horns in the trailer of AK vs AK!
— Tulsea (@TulseaTalent) December 7, 2020
Looking forward to Christmas eve release @VikramMotwane @AvinashSampath @swapneel25 @NetflixIndia!https://t.co/i0zjHG23q3


Click it and Unblock the Notifications











