ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे ये दो बॉलीवुड सितारे, उत्तराखंड में चल रहा है क्रिकेटर का इलाज!

rishabh pant,

ऋषभ पंत के फैंस के लिए तब बुरी खबर सामने आई थी जब उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। हालांकि वो खतरे से दूर हैं और उनको सिर्फ चोटें आईं हैं। इस वक्त खबर आ रही है कि अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने के लिए पहुंचे हैं। जी हां, ऋषभ से मिलने के लिए दोनों सितारे देहरादून, उत्तराखंड गए थे क्योंकि क्रिकेटर को शुक्रवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अनिल कपूर और अनुपम खेर के फैंस इसको लेकर काफी खुश हुए हैं। अनिल कपूर और अनुपम खेर क्रिकेट के काफी बड़े फैंस हैं और ऋषभ पंत को पसंद करते हैं। जैसे ही उनका एक्सीडेंट हुआ था कई सितारों ने उनके लिए दुआ की थी। इस घटना के बाद ऋषभ फिलहाल मैक्स अस्पताल में हैं।

25 वर्षीय क्रिकेटर की कार शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। कार में आग लगने के वो वहां से निकलने में सफल रहे थे। खबरों की मानें तो ऋषभ पंत अपनी मां सरोज पंत को सरप्राइज देने के लिए उत्तराखंड में अपने गृहनगर रुड़की जा रहे था।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में क्रिकेटर के सिर, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं। अस्पताल ने कहा था कि ऋषभ की हालत अब स्थिर है लेकिन कुछ जांचे की जानी हैं।

उनके क्रिकेट की बात करें तो आने वाले कुछ दौरे में वो बाहर थे क्योंकि उनकी फिटनेस नहीं सही थी। इसी को लेकर उनको बैंगलोर जाना था जहां पर वो अपना फिटनेस वापस लाने पर काम करते। लेकिन इस दुर्घटना के बाद काफी बुरी खबर उनके चाहने वालों के लिए आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X