अनिल कपूर के साथ फिर बन गई जैकी श्रॉफ की जोड़ी, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान
सुपरस्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बने हैं उन्होने धमाका ही किया है। लोग इन दोनों सितारों को अक्सर साथ में देखना चाहते हैं। इस समय जो खबर सामने आ रही है वो दोनों के फैंस के लिए काफी ज्यादा शानदार होने वाली है। पता चला है कि दोनों सितारे एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं और इसका खुलासा अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ किया है।
अनिल कपूर ने एक पोस्ट करते हुए इस बात का हिंट दिया है और उनके फैंस इसपर खुशी व्यक्त कर रहे हैँ। अनिल कपूर ने लिखा है कि.. 'मैं और जैकी श्रॉफ.. बहुत जल्द, स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।' इससे इतना तो तय है कि दोनों फिर से बड़ा धमाका करने वाले हैं। अनिल कपूर ने इस दौरान एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं।
मेरी शादी इस मंदिर में होगी और पति ऐसे कपड़े पहनेगा? जाह्नवी कपूर ने किया दिलचस्प खुलासा!


Click it and Unblock the Notifications