OUCH: सलमान के 18 साल पुराने ज़ख्म ताज़ा करने वाली हैं ऐश्वर्या राय!
1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय हम दिल दे चुके सनम में एक साथ नज़र आए थे। लेकिन दो ही महीने बाद ऐश्वर्या राय ताल में नज़र आईं और इस फिल्म ने हम दिल दे चुके सनम का काफी लाइमलाइट चुरा लिया था।
2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक और खान का स्वागत करने की गुज़ारिश सलमान खान, आमिर खान और शाहरूख खान से की थी। ये नए खान थे फन्ने खान। दरअसल, ये मेहरा साहब का अगला प्रोजेक्ट है जिसके हीरो हैं अनिल कपूर।
और अब सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की हीरोइन होंगी ऐश्वर्या राय। अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय ने साथ में कुछ फिल्मों में काम किया है और हमेशा उन्हें लोगों ने पसंद किया है। 1999 में तो उन्होंने सलमान खान तक को टक्कर दी थी।

और ये फिल्म सलमान खान के वो पुराने ज़ख्म ज़रूर ताज़ा कर देगी। दरअसल, कोई शक नहीं कि 1999 में हम दिल दे चुके सनम बेस्ट फिल्म बनकर उभरी। लेकिन जून में रिलीज़ हुई इस फिल्म की लाइमलाइट छीन ली थी अगस्त में रिलीज़ हुई ताल ने।
जहां फिल्मफेयर अवार्ड्स में 16 में से 6 अवार्ड हम दिल दे चुके सनम ने जीते वहीं ताल ने 11 में से 6 अवार्ड जीत कर वहां भी लाइमलाइट चुरा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











