'शटर' के रीमेक में दिखेंगे अनिल-अभय!
दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक अल्फोंस पुतारे मलयालम फिल्म 'शटर' का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं। उन्होंने अभिनेता अनिल कपूर, अभय देओल, तुषार कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के सामने फिल्म का प्रस्ताव रखा है और जवाब का इंतजार कर रहे हैं।
अल्फोंस ने आईएएनएस को बताया, "मैंने अनिलजी, अनुष्का, अभय और तुषार से फिल्म के लिए बात की है। उनकी तरफ से अभी कोई जवाब नहीं आया है। एक आध महीने में मैं फिल्म के लिए बाकी कलाकारों का चयन भी कर लूंगा।"

अल्फोंस ने कहा कि हिंदी रीमेक में भी वहीं तकनीशियन काम करेंगे, जिन्होंने मलयालम फिल्म में काम किया है।
जॉय मैथ्यू निर्देशित फिल्म 'शटर' भारतीय कामगारों के खाड़ी देशों में पलायन पर कटाक्ष करती है। फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम अभी तय नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications