..................... ड्रग्स मामले में विवेक ओबेरॉय के घर छापेमारी, महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले, NCB करें जांच maharashtra home minister anil deshmukh NCB does not interrogate Vivek Oberoi in drug case then Mumbai Police will do investigation - Hindi Filmibeat

ड्रग्स मामले में विवेक ओबेरॉय के घर छापेमारी, महाराष्ट्र गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले, NCB करें जांच

फिल्म अभिनेता विवेक ऑबेरॉय के घर में बेंगलुरु पुलिस की सिटी क्राइम ब्रांच द्वारा छापेमारी के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ड्रग्स मामले की केंद्रीय जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से जांच के लिए अनुरोध किया है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का कहना था कि बेंगलुरु पुलिस द्वारा सैंडलवुड ड्रग केस मामले में विवेक ऑबेरॉय और फिल्म निर्देशक संदीप सिंह के घर पर छापेमारी की है। हमने एनसीबी को इस मामले की जांच के लिए अनुरोध किया है। अगर एनसीबी जांच से इंकार करती है तो मुंबई पुलिस मामले की जांच करेगी।

इससे पहले गुरुवार 15 अक्टूबर को बेंगलूरु पुलिस की सिटी क्राइम ब्रांच की टीम ने अभिनेता विवेक ऑबेरॉय के घर में छापेमारी की थी। पुलिस ने यह छापेमारी विवेक ऑबेरॉय के साले आदित्य अल्वा को खोजने के लिए की थी। बता दें कि सैंडलवुड ड्रग केस में आदित्य अल्वा भी आरोपित हैं और वे इस वक्त फरार चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X