20 साल बाद साथ आए अनिल,चंकी
अनिल कपूर और चंकी पांडेय ने 20 साल पहले 'तेजाब' में काम किया था लेकिन उसके बाद से दोनों ने कभी एक साथ कोई फिल्म नहीं की। अब एक बार फिर दोनों अभिनेता आगामी फिल्म 'शार्टकट-द कॉन इस ऑन' में साथ-साथ काम करते दिखेंगे।
अनिल खुद इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में चंकी एक ऐसे सेक्रेटरी की भूमिका अदा कर रहे हैं जो खुद को अभिनय गुरु मानता है। चंकी ने स्वीकार किया कि अनिल के साथ दोबारा काम करने का अहसास अपने आप में बिल्कुल अलग है।
चंकी ने कहा, "20 साल में फिल्म उद्योग में काफी कुछ बदला लेकिन अनिल बिल्कुल नहीं बदले। वह अपनी आगामी फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारी कोशिश है कि वह छोटी ही सही लेकिन एक भूमिका स्वीकार कर लें।"
anil kapoor अनिल कपूर चंकी पांडेय बालीवुड शार्टकट द कॉन इस ऑन bollywood chunky pandey shortkut the con is on


Click it and Unblock the Notifications