इमेज बचाने के लिए सनी लियोन के साथ काम नहीं करेंगे अनिल और नाना
मुंबई। बॉलीवुड के सीनियर एक्टर माने जाने वाले नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने सनी लियोन के साथ काम करने से इनकार कर दिया है, कहा जा रहा है कि ऐसा उन्होने अपनी फेमिली इमेज बचाने के लिए किया है। गौरतलब है कि हिट फिल्म 'वेलकम' का सीक्वेल बनाने का प्लान किया जा रहा है। जिसमें प्रीक्वेल में मल्लिका शेरावत द्वारा निभाया गया किरदार सनी लियोन को ऑफर किया गया था लेकिन अनिल और नाना के इनकार के बाद डायरेक्टर ने सनी को न लेने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि इस बात से सनी लियोन काफी निराश हैं। एक तरफ उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के आफर मिल रहे हैं और दूसरी तरफ कई शीर्ष अभिनेतओं ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया है। इस संदर्भ में नाना का कहना है कि उन दोनों की फेमिली इमेज है जिसके कारण वह एक पोर्न स्टार के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
सनी लियोन ने हाल में आयी फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' में आइटम सांग किया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। नाना पाटेकर ने इसके पहले अभिनेता संजय दत्त के साथ भी काम करने से मना कर दिया था। इन दोनों ही सीनियर कलाकारों ने अपनी बात डायरेक्टर तक पहुंचा दी है और डायरेक्टर ने भी इसे मान लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
