अमिताभ-शाहरूख से प्रभावित नही थे अनिल

इस फिल्म की सफलता से अनिल कपूर को काफी प्रसिद्धि मिल गई है। अनिल कपूर चाहते है कि उनके खाते में कुछ और सफलता मिल जाए।
अनिल कपूर का कहना है कि इस फिल्म में उन्होंने किसी की नकल नही मारी है। कौन बनेगा करोड़पति के शो में अमिताभ और शाहरूख ने काम किया था। अमिताभ की वजह से यह शो काफी लोकप्रिय रहा था।
अनिल ने अमिताभ और शाहरूख की नकल न करके ब्रिटिश अभिनेता क्रिस टैरेंट को अपनाया था। अनिल ने क्रिस के टेप को देखा था और निर्देशक डैनी बायल ने अनिल को गेम शो से सम्बन्धित कुछ किताबे पढने के लिए भेजी थी।
यही नही अनिल ने इस शो की तैयारी के लिए सिद्धार्थ बसू से भी मदद ली थी जिन्होंने भारत में कौन बनेगा करोड़पति शो को पेश किया था।


Click it and Unblock the Notifications











