अब टीवी की दुनिया में अनिल अंबानी

जानिए खेल जगत का हाल
एडीएजी समूह की कंपनी रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने टेलीविजन चैनल व्यवसाय शुरू करने के लिये अमेरिका के वैश्विक मीडिया समूह, सीबीएस स्टूडियो के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने का आज समझौता किया। संयुक्त उद्यम कंपनी बिग सीबीएस नेटवर्क शुरू में अंग्रेजी के सामान्य मनोरंजन चैनल शुरू करेगी। संयुक्त उद्यम कंपनी में दोनों की बराबर हिस्सेदारी होगी
रिलायंस ब्रॉडकास्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरूण कात्याल ने मीडिया को बताया कि हमारा मानना है कि अंग्रेजी मनोरंजन चैनल क्षेत्र सीमित है और इसीलिए इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावना है । कात्याल ने कहा कि चैनलों को चरणबद्ध तरीके से अक्तूबर तक शुरू किया जाएगा। ये चैनल भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, भूटान और पाकिस्तान में उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











