अनिल कपूर बनेंगे राज कपूर
अनिल कपूर राज कपूर के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं और राज कपूर की भूमिका को वे स्वयं करेंगे.
इस फिल्म के निर्देशन के लिए अनिल कपूर कई निर्देशकों से बातचीत कर रहे हैं और चाहते हैं कि फिल्म के लिए किसी होनहार निर्देशक का चयन करें जो कि फिल्म के साथ पूरी तरह न्याय कर सके.
बताया जाता है कि अनिल कपूर काफी समय से राज कपूर के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने पर विचार कर रहे थे और अब उन्हॉने इसे बनाने का निश्चय कर लिया है.
हालांकि राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर, ऋषी कपूर और राजीव कपूर भी अपने पिता पर फिल्म बनाना चाहते हैं. लेकिन उनसे पहले अनिल कपूर ने इस फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है.
इस बारे में ऋषी कपूर ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया.


Click it and Unblock the Notifications