पद्मावत पर स्वरा भास्कर और विवेक अग्निहोत्रि की तकरार...अब रेप के बारे में बोल गई स्वरा..
स्वरा भास्कर ने जब से संजय लीला भंसाली को ओपर लेटर लिखकर पद्मावक के खिलाफ महिलाओं के सम्मान को लेकर रोष जाहिर किया है तब से ही स्वरा भास्कर को तरह तरह की बातें बॉलीवुड के कई जानी मानी हस्तियों से सुनने को मिल चुकी है। आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को फिल्म पद्मावत देखने के बाद लेटर लिखा था कि फिल्म देखने के बाद उनको वैजायना वाली फीलिंग्स आ रही थी।
इस बात का विरोध करने सबसे पद्मावत के हीरो शाहिद कपूर सामने आए और बोले कि उनकी ये हरकत और उनका लेटर बेहूदा है। उनको ऐसा नहीं करना चाहिए। उसके बाद विवेक अग्निहोत्री ने भी इसका विरोध किया था जिसके बाद स्वरा और विवेक में इस बात को लेकर कोल्ड वॉर शुरु हो गया था।

आपको बता दे कि विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि उनको महिलाओं के बारे में और उनकी तकलीफों की अगर चिंता है और वो जानना चाहती है कि महिलाएं हर दिन किस तकलीफ से गुजरती है तो उनके एक बार नक्सल प्रभावी क्षेत्र बस्तर जाकर देखना चाहिए। आपको बता दें कि बस्तर एक ऐसा इलाका है जहां पर महिलाएं आए दिन बुरी तरह से प्रताड़ित की जाती है। इस इलाके में नक्सलवादियों का आतंक रहता है।
इस ट्वीट को पढ़कर स्वरा भास्कर गुस्से से लाल हो गई और ट्वीट कर दिया कि आप क्या चाहते है कि मुझे वहां जाकर अपना रेप कराना चाहिए? उन्होने आगे बोलते हुए लिखा कि आपसे ऐसी उम्मीद नही थी। ये ट्विटर वॉर काफी समय से दोनो के बीच चल रहा है।
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने फिल्म देखने के बाद कहा था कि इसमें महिलाओं की तकलीफ को जौहर की तरह दिखाकर उसका मजाक उड़ाया गया है और जिस सती प्रथा को लोग भूल चुके है उसको फिर से याद दिलाया गया है। स्वरा भास्कर एक अच्छी अभिनेत्री है और अच्छे अभिनय के लिए जानी जाती है।
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर सलमान खान स्टारर फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आई थी और इस फिल्म में स्वरा ने सलमान खान की बड़ी बहन का रोल किया था जो कि पारिवारिक समस्याओं के चलते सलमान खान से दूर रहती है।
हालांकि स्वरा और विवेक के इस कोल्ड वॉर में आपको क्या क्या देखने को मिलेगा वो तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन स्वरा संजय लीला भंसाली को लेटर लिखकर बुरी तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











