दीपिका का वीडियो डिलीट करने के सवाल पर भड़कीं सोनम, मीडिया को लताड़ा
सोनम कपूर हमेशा किसी ना किसी वजह से खबरों में रहती हैं। फिलहाल वो अपने भाई मोहित मारवाह की शादी में व्यस्त हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।कुछ दिनों पहले सोनम कपूर दीपिका पादुकोण की वजह से एक बार फिर कंट्रोवर्सी में आ गईं थी।ये तो आप और हम दोनों जानते हैं कि दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच कैसा रिश्ता है।
कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर ने दीपिका पादुकोण का पैडमैन वीडियो अपने इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया था जो उन्होंने पैडमैन चैलेंज के रूप में डाला था। सोनम कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण को छोड़कर और कोई वीडियो नहीं डिलीट किया गया था इसलिए ये खबर आग की तरह फैल गई।

हाल में सोनम कपूर एक इवेंट में शामिल हुईं और उनसे जब यह सवाल पूछा गया तो वो जर्नलिस्ट पर बुरी तरह भड़क गईं और कहा कि जब ऐसा कुछ नहीं है तो बेकार में कंट्रोवर्सी ना खड़ा करें। उन्होंने महिला पत्रकार को कहा कि बतौर महिला उन्हें दूसरी महिला का सपोर्ट करना चाहिए ताकि वो आगे बढ़ सकें। सोनम कपूर ने साथ ही ये भी कहा कि उन्होंने कोई भी पोस्ट डिलीट नहीं किया है बल्कि उनके अकाउंट के साथ तकनीकी समस्याएं थी।
हालांकि सोनम कपूर ने अपनी बात जरुर रखी है लेकिन दीपिका पादुकोण के फैन्स सोनम कपूर से इस बात को लेकर जरुर नाराज हो गए। उन्होंने सोनम कपूर को Jealous और असुरक्षित भी बोला।दीपिका पादुकोण के फैन्स तो उन्हें सोनम कपूर अनफॉलो करने की सलाह भी दे डाली।


Click it and Unblock the Notifications