Angry Salman Khan ने बजरंगी भाईजान से किया मीडिया को दूर!
फिल्म किक के दौरान सलमान खान और मीडियाकर्मियों के बीच काफी कहा सुनी हो गयी थी जिसके चलते सलमान खान ने मीडिया से दूरियां बना लीं। यहां तक कि कुछ फोटोग्राफर्स ने तो सलमान खान और उनकी फिल्मों व प्रमोशन इवेंट को बैन ही कर दिया। लेकिन इसका असर सलमान पर नहीं पड़ा उन्होने कहा कि मीडिया की वजह से वो नहीं हैं, मीडिया उनकी वजह से है।
अब सलमान खान के इस एटीट्यूड पर मीडिया भी काफी नाराज हुई लेकिन भाइजान से दूर भला कौन कैसे और कब तक रह सकता है। आखिरकार सलमान पर से बैन हटा दिया गया और फिर से सलमान पर कैमरों की लाइ्टस पड़ने लगीं। लेकिन यूं लग रहा है कि किक के समय का ये गुस्सा अभी तक उतरा नहीं है। बजरंगी भाइजान के प्रमोशनल ईवेंट से मीडिया को दूर रखना इस बात का सबूत है।
बजरंगी भाईजान के बदले दिलवाले को प्रमोट करेंगे सलमान खान
असल में आज सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का टीजर मुंबई के सनी सुपर साउंड में दिखाया जाने वाला है लेकिन इस ईवेंट में मीडिया को ही एंट्री नहीं है। सिर्फ सलमान खान के कुछ सेलेक्टेड फैंस को ही इस ईवेंट को अटेंड करने का मौका मिला है।
लोग काफी नाखुश हैं सलमान के इस रिएक्शन से। लेकिन वहीं उनके इन सेलेक्टेड फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर एक कॉंटेस्ट चला रहे थे जिसके दौरान कुछ विजेता चुने गये और उन्हें ही इस ईवेंट में शामिल होने का इनवाइट दिया गया है। अच्छा बदला ले रहे हं सलमान खान मीडिया से। किक के बाद किक मार रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












