..................... Angry Pahlaj Nihalani says censor has not passed his film Rangeela Raja yet - Hindi Filmibeat

''आमिर खान के ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की वजह से सेंसर बोर्ड मेरी फिल्म पास नहीं कर रही है ''

पहलाज निहलानी की आने वाली फिल्म 'रंगीला राजा' सेंसर सेंसर बोर्ड में अटक गई है। इस वजह से पहलाज निहलानी सेंसर बोर्ड से काफी नाराज हैं। उन्होंने बयान दिया है कि अभी 40 दिन हो गए है और अभी तक सेंसर वालों ने मेरी फिल्म को देखा ही नहीं है। जबकि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को 14 दिन के बाद दिया गया था, वह पास हो चुकी है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की धमाकेदार एक्शन फिल्म- ऋतिक रोशन से लेंगे टक्कर!

पहलाज निहलानी ने कहा, प्रसून जोशी और आमिर खान अच्छे दोस्त हैं इसीलिए ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को पास कर दिया गया है। जबकि मेरी फिल्म अब तक लटकी है। जब मैं सेंसर बोर्ड में था.. कोई भी एप्लीकेशन हो, मैं 21 दिन में दिखा देता था। मेरी वजह से किसी भी फिल्म को दिक्कत नहीं आई।

Pahlaj Nihalani

पहलाज निहलानी ने आगे कहा, 'मैंने अभी तक 24 फिल्में बनाई हैं। कभी भी सेंसर सर्टिफिकेट लेने में तकलीफ नहीं आई थी। मैं ऐसी फिल्में ही नहीं बनाता जिससे सेंसर को कोई प्रॉब्लम हो या कोई कट भी देना पड़े। मैंने जब भी फिल्म बनाई है सेंसर को ही नहीं, बल्कि समाज को, संस्कृति को, यूथ को ध्यान में रखकर बनाई है। मैं पारिवारिक फिल्म बनाया हूं.."

जबरदस्त विलेन अंदाज में अक्षय कुमार- पहली बार- दुनियाभर में मचेगा तहलका

बता दें कि 'रंगीला राजा' के साथ 25 सालों के बाद गोविंदा और पहलाज निहलानी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है। पहलाज निहलानी ने कहा, मैं फिल्म की रिलीज रोकना भी मंजूर कर सकता हूं.. लेकिन सही प्रक्रिया से। यहां तो मेरी फिल्म 40 दिनों में देखी भी नहीं गई है।

इसके आगे पहलाज ने धमकी देते हुए कहा- कोर्ट ओपन है, ट्रिब्यूनल ओपन है, जितनी दुश्मनी निभानी है, निभा लें, मुझे कोई फर्क नही पड़ता..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X