..................... Angry Kajol gets furious on trolls, shares a cryptic post on social media. काजोल को आया गुस्सा! ट्रोलर्स पर भड़की अभिनेत्री ने कुछ यूं लगा दी क्लास। - Hindi Filmibeat

काजोल को आया गुस्सा! ट्रोलर्स पर भड़की अभिनेत्री ने कुछ यूं लगा दी क्लास

kajol

Kajol Cryptic post on Social Media: काजोल बॉलीवुड की सबसे सफल और पॉपुलर अभिनेत्रियों में एक मानी जाती है। 90 के दशक से आज तक उनकी पॉपुलैरिटी कायम है। युवा पीढ़ी भी उन्हें पसंद करती हैं । काजोल भले ही अब चुनिंदा फिल्मों में काम करती हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए फैंस से कनेक्टेड रहती हैं।

हमेशा हंसती मुस्कुराती रहने वाली काजोल आजकल गुस्से में हैं। उन्होंने एक अजीबोगरीब पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए काजोल ने ट्रोल्स पर निशाना साधा है और उन्हें खरी खोटी सुनाई है। काजोल अपने इस पोस्ट की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं।

दरअसल, काजोल ने एक तस्वीर शेयर की है।इस तस्वीर में काजोल ने बुनाई की तस्वीर को शामिल किया है। उन्होंने साथ ही लिखा है- 'दोनों लिंग के कायरों का अपना-अपना सेट और अपशब्द। ट्रिक यह नहीं है कि उनकी कीमत या उनकी बेकारता को देखने के लिए अंधा कर दिया जाए।'

साथ ही उन्होंने अगली स्टोरी में लिखा है- 'अलविदा केवल उन लोगों के लिए है जो अपनी आंखों से प्यार करते हैं। उनके लिए जो अपने दिल और आत्मा से प्यार करते हैं, जादुई जैसी कोई चीज नहीं है...रूमी।' काजोल के इस पोस्ट से अनुमान लगाया जा रहा है कि काजोल ने ये बात सोशल मीडिया ट्रोल्स के लिए लिखी है।

बता दें कि, काजोल की आखिरी फिल्म 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। काजोल ने हाल ही में अपनी बेटी न्यासा का 20वां जन्मदिन भी मनाया है। न्यासा कई बार अपने लुक्स की वजह से ट्रोल भी हुई हैं और यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि उन्होंने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Read more about: kajol bollywood nysa devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X