'किंगखान' की नेतागिरी से नाराजगी, पत्रकारों ने किया बायकॉट
मुंबई। 11 मुल्कों की पुलिस को डॉन का इंतजार है। डॉन फिल्म में शाहरुख का यह डायलॉग तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन अब सिर्फ पुलिस को ही नहीं बल्कि मीडिया को भी शाहरुख का इंतजार है। बड़े बोल बोलने वाले बॉलीवुड "किंगखान" शाहरूख का इतंजार मीडिया को रहता है, लेकिन मीडिया को इंतजार करवाना अब उन्हें ही भारी पड़ गया है।

खबर है कि चेन्नई में फिल्म हैप्पी न्यी ईयर के प्रमोशन के लिए प्रस कॉन्फ्रेंस में शाहरूख 4 घंटे देरी से पहुंचे। इस बात से नाराज पत्रकारों ने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकॉट कर दिया। दरअसल शुक्रवार को फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" के प्रमोशन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इसमें शाहरूख को शाम 4 बजे तक पहुंचना था लेकिन शाहरूख 8 बजे पहुंचे।
4 घंटे तक मीडिया शाहरुख का इंतजार करते रहे। चार घंटे तक इंतजार करने के बाद गुस्साए पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का बायकॉट कर दिया। 8 बजे जब शाहरूख इवेंट में पहुंचे तो मीडियाकर्मियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई। शाहरूख ने उनसे माफी मांगी, लेकिन गुस्साए पत्रकार प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।


Click it and Unblock the Notifications











