Video: गार्ड्स से हुई पापाराज़ी की धक्का-मुक्की, बंगले से बाहर निकल जया बच्चन ने फोटोग्राफर्स को खदेड़ा

जया बच्चन अक्सर अपने गुस्सैल स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर उन्होंने फोटोग्राफर्स को फटकार लगाने की वजह से वो खबरों में थीं। लेकिन, अब दिवाली के दिन भी अमिताभ बच्चन के घर के बाहर पहुंचे पापाराज़ी को जया बच्चन के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल, दिवाली के खास मौके पर पैप्स अमिताभ बच्चन के घर से कुछ तस्वीरें और वीडियो लेना चाहते थे।

वहीं, सिक्योरिटी गार्ड्स घर के अंदर की तस्वीरें लेने से फोटोग्राफर्स को मना कर रहे थे। इसके बाद उनकी और पैप्स के बीच धक्का-मुक्की हो गई। तब तक अमिताभ बच्चन की गाड़ी वहां पहुंची और उनके गार्ड्स पैप्स को फिर से धक्का मारने लगे। इस घटना के कुछ समय बाद जया बच्चन खुद घर से निकल कर बाहर आईं।

Angry Jaya Bachchan gets angry on paps, Came out of Bungalow to scold photographers

उन्होंने घर से बाहर निकलते ही पैप्स को डांट लगाते हुए उन पर बरस पड़ीं और उन्हें वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने पापाराज़ी को घुसपैठिया तक कह दिया। पापाराज़ी द्वारा इसे रिकॉर्ड कर लिया गया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, जया बच्चन यह बात कई मौकों पर कह चुकी हैं उन्हें पापाराज़ी कल्चर बिल्कुल भी पसंद नहीं है। पहले भी वो कई खास मौकों पर पापाराज़ी को उनकी तस्वीरें लेने से मना कर चुकी हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह पापाराज़ी के सामने बेहद प्यार से पेश आते हैं और तस्वीरें क्लिक करवाने से भी परहेज नहीं करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X