बिग बी नाराज, नहीं होंगे फिल्मफेयर में शामिल

By Neha Nautiyal

Amitabh Bachchan
नाराज बच्चन परिवार ने चेतावनी दी है कि यदि समाचार पत्र 'मुंबई मिरर' अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के स्वास्थ्य की झूठी खबर फैलाने के लिए माफी नहीं मांगता है तो वे शनिवार को आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कारों में शामिल नहीं होंगे।

ऐश्वर्या भी नहीं देंगी प्रस्तुति:

'मुंबई मिरर' और 'फिल्मफेयर' दोनों ही टाइम्स समूह से सम्बद्ध हैं। ऐश्वर्या राय फिल्म समारोह में प्रस्तुति देने वाली थीं लेकिन अब उन्होंने इससे पीछे हटने का निर्णय लिया है। बच्चन ने 'मुंबई मिरर' के संपादक को एक कानूनी नोटिस भी भेजा है जिसमें माफी मांगने के लिए कहा गया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, "हमने फिल्मफेयर को सूचित कर दिया है कि समारोह में न तो ऐश्वर्या अपनी प्रस्तुति देंगी और न ही परिवार का कोई सदस्य इसमें शामिल होगा।"

आखिर क्यों हैं बिग बी नाराज :

मुंबई मिरर में प्रकाशित खबर पर औपचारिक माफी न प्रकाशित किए जाने के बाद से बच्चन परिवार खफा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई मिरर ने अपनी खबर में कहा था कि ऐश्वर्या पेट की टीबी की वजह से गर्भवती नहीं हो पा रही हैं। अमिताभ ने इस खबर को पूरी तरह से झूठा करार दिया है। अमिताभ कहते हैं, "इस खबर के लिए प्रबंधन और मालिक द्वारा व्यक्तिगत तौर पर माफी मांगी गई है लेकिन सार्वजनिक तौर पर कोई माफी नहीं मांगी गई है। आप मुझे सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के बाद निजी तौर पर मेरे पास आकर मुझसे माफी नहीं मांग सकते हैं।"

बाल्की भी नहीं होंगे शामिल :

बच्चन परिवार के अलावा अमिताभ व अभिषेक अभिनीत फिल्म 'पा' का निर्देशन कर चुके निर्देशक आर. बालकृष्णन ने भी बिग बी के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए समारोह से दूर रहने का फैसला किया है। अमिताभ ने कहा, "यद्यपि फिल्म 'पा' को फिल्मफेयर पुरस्कारों की पांच श्रेणियों में नामांकित किया गया है लेकिन फिर भी बाल्की समारोह में शामिल नहीं होंगे और यह उनका स्वैच्छिक निर्णय है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X