अंग्रेजी मीडियम ट्रेलर रिव्यू- अंग्रेजी की जद्दोजहद पर सिर्फ हंसाएगी या समस्या पर चोट भी करेगी !
इरफान खान, राधिका मदान और करीना कपूर की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। बेटी के सपने को पूरा करने के लिए पिता की भावनाओं को बड़े ही सलीखे से पिरोया गया है। ट्रेलर में राधिका मदान, करीना व इरफान तीनों की झलक देखने को मिलती है। इरफान खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह एक्टिंग में कितने निपुण हैं। हाल में ही 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' जैसी गंभीर बीमारी से ठीक होकर इरफान खान लौटे हैं, जिससे जुड़ा इमोशनल वीडियो भी अभिनेता ने ट्रेलर के रिलीज से ठीक पहले शेयर किया था।
'अंग्रेजी मीडियम' के ट्रेलर को देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। जहां इरफान खान ऐसे गुजराती पिता की भूमिका में हैं जो बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी जी-जान लगा देता है। पिता के किरदार में इरफान खान बेटी के लिए वो सब करते हैं जो एक लो मीडियम क्लास पिता के लिए असभंव होता है।


Click it and Unblock the Notifications