अंग्रेज़ी मीडियम रिलीज़ डेट - कैंसर ठीक होने के बाद इरफान खान का कमबैक, करीना कपूर के साथ
इरफान खान - करीना कपूर स्टारर अंग्रेज़ी मीडियम की रिलीज़ डेट फाईनल की जा चुकी है। कैंसर का इलाज कर भारत लौटने के बाद इरफान खान की ये कमबैक फिल्म होगी। फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज़ हो रही है और इसे दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म, 2017 की सबसे बेहतरीन फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है।
फिल्म में करीना कपूर फीमेल लीड की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं फिल्म में राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी, दीपक डोबरियाल और पूर्वी जैन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म से इरफान और करीना की ये नई तस्वीर बाहर आई है।

गौरतलब है कि इरफान खान की वापसी का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और अब आखिरकार, फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं होमी अदजानिया। हालांकि फिल्म के पहले पार्ट को साकेत चौधरी ने डायरेक्ट किया था।
जानिए अंग्रेज़ी मीडियम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications