TRAILER: इरफान- करीना कपूर की 'अंग्रेजी मीडियम'- इमोशन और कॉमेडी के साथ दिल जीत लेंगे
इरफान खान, करीना कपूर खान, राधिका मदन, दीपिक डोबरियाल स्टारर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जैसी कि उम्मीद थी ट्रेलर में इमोशन और कॉमेडी का सही मिश्रण दिखाया गया है। खासकर पिता- बेटी का किरदार निभा रहे इरफान और राधिका दिल जीत रहे हैं। होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 20 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म की कहानी कितना दिल जीतेगी, इसका निर्णय तो फिल्म रिलीज के बाद ही होगा। लेकिन इसकी स्टारकास्ट इतनी जबरदस्त है कि यह पब्लिक को सिनेमाघरों तक जरूर आकर्षित करेगी। फिल्म में इरफान के साथ करीना, राधिका मदन, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार दिख रहे हैं। जो अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

जहां फिल्म 'हिंदी मीडियम' में हिंदी मीडियम स्कूलों और शिक्षा पद्धति पर बात की गई थी। यहां बेटी का सपना है कि वह लंदन जाकर आगे की पढ़ाई पूरी करे और पिता उसके इस सपने को किसी भी तरह पूरा करना चाहता है। पूरी कहानी इसी सपने के इर्द गिर्द घूमती है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-
इस फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित इसीलिए भी हैं क्योंकि लंबे समय के बाद इरफान खान ऑन स्क्रीन दिखेंगे। बता दें, इरफान पिछले कई महीनों से लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरीए फैंस के साथ अपना हाल साझा किया था। तब से लगातार सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











