"अंग्रेजी मीडियम" के नए POSTER के साथ इरफान खान का फैंस के लिए खास मैसेज- हो जाएंगे इमोशनल
दमदार अभिनेता इरफान खान की अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। जहां इरफान के साथ राधिका मदन भी दिख रही हैं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। हिंदी मीडियम के सीक्वल फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक हैं होमी अदजानिया और प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन। फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर खान भी दिखेंगी।
खास बात है कि पोस्टर के साथ साथ इरफान का खास मैसेज भी फैंस के लिए शेयर किया गया है। कोई शक नहीं कि इस मैसेज को सुनकर आपकी आंखें भी भीग जाएंगी। इरफान की बातों में फिल्मों से दूर रहने का दुख, लेकिन एक पॉजिटिविटी भी दिखती है। वह करोड़ों के लिए प्रेरणा हैं।

बता दें, इरफान खान पिछले कई महीनों से लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने एक पोस्ट के जरीए फैंस के साथ अपना हाल साझा किया था। तब से लगातार सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। खैर, लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद उन्होंने 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग की और फिल्म पूरी की। लेकिन स्वास्थ्य की वजह से वो फिल्म के प्रमोशन से दूर ही रहेंगे।
अंग्रेजी मीडियम में इरफान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी जैसे कलाकार होंगे। जहां पहली फिल्म में हिंदी मीडियम स्कूलों पर बात की गई थी, सीक्वल में मुद्दा अंग्रेजी मीडियम स्कूल और शिक्षा पद्धति के इर्द गिर्द रहेगा। यह पूरी तरह से नई कहानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











