फैंस के लिए बड़ी खबर, साल 2020 की 3 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट में बदलाव
साल 2020 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। खास तौर पर इस साल बहुप्रतिक्षित फिल्मों का नाम लिया जाए तो अंग्रेजी मीडियम, गुंजन सक्सेना और रूही अफ्जा का नाम शामिल है। इन सभी फिल्मों के रिलीज डेट को लेकर करण जौहर ने एक ट्टीट किया है। उन्होंने निर्माता दिनेश विजन के साथ मिलकर ये फैसला लिया है।
ये जानकारी दी है कि अंग्रेजी मीडियम,गुंजन सक्सेना और रूही अफ्जा की रिलीज डेट मेंं बदलाव हो गया है। ट्टीट करते हुए करण जौहर ने लिखा है कि इंडस्ट्री में दोस्ती बहुत कम देखने को मिलती है। लेकिन ये वजूद में है और इसी तरह बना रहे। डिनो( दिनेश विजन) और मैंने तारीखों में बदलाव किया है।

अंग्रेजी मीडियम के निर्माता दिनेश विजन अब एक वीक पहले गुंजन सक्सेना की रिलीज डेट 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इसी के साथ गुंजन सक्सेना ने रूही अफ्जा की रिलीज डेट 24 अप्रैल 2020 ले ली है। रूही अफ्जा 5 जून 2020 को रिलीज होगी। इंडस्ट्री में ऐसा कई बार होता है।
जब कई बड़ी फिल्में कभी क्लैश के कारण तो कभी काम पूरा नहीं होने के कारण अपनी रिलीज डेट आगे करती रहती हैं। हाल ही में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की बच्चन पांडे का क्लैश क्रिसमस पर हो रहा था।
जिसे अक्षय कुमार ने अपने हाथ पीछे करते हुए आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को सोलो रिलीज का मौका दिया है। बच्चन पांडे अब 22 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications