..................... होमी अदजानिया ने करीना कपूर पर दिया बयान | Angrezi Medium director Homi Adajania On Working With Kareena Kapoor Khan - Hindi Filmibeat

"करीना कपूर खान के साथ काम करना हर किसी का ख्वाब होता है, वह शानदार एक्ट्रेस हैं"

फिल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' अगले महीने रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान के साथ करीना कपूर खान भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया ने करीना कपूर पर बात करते हुए कहा कि करीना के साथ काम करना एक ख्वाब सच होने जैसा है। वह शानदार एक्ट्रेस हैं।

होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। जहां फिल्म 'हिंदी मीडियम' में हिंदी मीडियम स्कूलों और शिक्षा पद्धति पर बात की गई थी। यहां बेटी का सपना है कि वह लंदन जाकर आगे की पढ़ाई पूरी करे और पिता उसके इस सपने को किसी भी तरह पूरा करना चाहता है। पूरी कहानी इसी सपने के इर्द गिर्द घूमती है।

Angrezi Medium

वहीं, करीना कपूर फिल्म में पुलिस के किरदार में हैं, जिसकी मां का रोल डिंपल कपाड़िया निभा रही हैं। होमी अदजानिया ने कहा, करीना ने इतने अलग अलग तरह की फिल्मों में काम किया है कि वो किसी भी कहानी में आराम से फिट हो जाती हैं। फिल्म में उनका किरदार ऐसा है, जो पूरी कहानी को बदल कर रख देता है। वो फिल्म में ट्विस्ट हैं।

करीना की तारीफ करते हुए निर्देशक ने कहा- वह शानदार एक्ट्रेस हैं। वह किसी भी किरदार को अपना बनी लेती हैं। कैमरे के सामने उनका आत्म विश्वास देखते ही बनता है। फिल्म के लिए हमने जैसी कास्टिंग चाही थी, हमें बिल्कुल वैसी ही मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X