अंगिरा धर ने डायरेक्टर आनंद तिवारी से की शादी- विकी कौशल, कैटरीना समेत सभी सेलेब्स ने दी बधाई- PHOTOS

कोरोना काल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक जोड़ी शादी के बंधन में बंध चुकी है। एक्ट्रेस अंगिरा धर और निर्देशक आनंद तिवारी ने शादी कर ली है। बीते दिन दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है कि दोनों ने अप्रैल में शादी कर ली थी। वहीं, अंगिरा के को-स्टार रहे विकी कौशल समेत सभी सेलिब्रिटी इन्हें विवाह की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आनंद तिवारी ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- "30 अप्रैल को मैंने और अंगिरा ने अपनी दोस्ती को फैमिली, करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था। जीवन में धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक करना चाहते हैं।"

Angira Dhar

अंगिरा धर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर विकी कौशल, अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना, कोकणां सेन शर्मा, मिताली पाल्कर, अदा शर्मा, नेहा धूपिया, गजराव राव सहित तमाम ने सिलेब्स शादी की बधाई दी है।

विकी कौशल ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "Look at these Jigar Ka Tukdas of Mine. Love you guys." वहीं, कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी ने लिखा- "आप दोनों को बहुत बधाई!"

बता दें, आनंद तिवारी और अंगिरा धर ने एक साथ ओटीटी फिल्म 'लव स्क्वायर फुट' में किया है। आनंद फिल्म के निर्देशक थे, जबकि अंगिरा और विकी कौशल मुख्य कलाकार थे। इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' को डायरेक्ट किया है। आनंद तिवारी ने 'गो गोवा गॉन', 'आयशा' और 'छपाक' जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अंगिरा धर पिछली बार 'कंमाडो 3' में दिखी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X