एंजेला पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हुए सलमान खान
सलमान की फिल्म 'शेरखान' अपनी जगह बना लेने के बाद एंजेला की झोली में साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' भी आ चुकी है। खबर है कि साजिद को तो सलमान ने खुद ही एंजेला को साइन करने का आदेश जारी किया है।
सलमान खान का नाम पिछले दिनों आइटम गर्ल महक चहल के साथ जुड़ा। आज वो निर्माता से एंजेला की सिफारिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान कहते हैं एंजेला में बॉलीवुड में छा जाने का पोटेंशियल है। वे तो इस बात से भी वाकिफ हैं कि एंजेला अपनी हिंदी को सुधारने के लिए कड़े प्रयास कर रही हैं।'
सलमान पहली बार किसी नई एक्ट्रेस को आगे बढ़ाने के लिए इतना सपोर्ट कर रहे हैं। कैटरीना के अलावा उन्होंने जरीन खान और सोनाक्षी सिन्हा के नाम की सिफारिश कही नहीं की। ऐसे में एंजेला पर उनकी कुछ ज्यादा ही मेहरबानी दिखाई पड़ रही है।
खबर है कि एंजेला ने 'शेरखान' पहले साइन की है लेकिन साजिद की फिल्म 'किक' पहले पर्दे पर रिलीज हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











