''सलमान खान सुपरस्टार हैं.. उनके साथ काम करके मेरा ही फायदा रहा....''
टाईगर जिंदा है में सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगे अंगद बेदी। फिल्म 'पिंक' से लाइमलाइट में आए अंगद बेदी इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी खुश हैं। हाल ही में अबु ढ़ाबी में फिल्म की शूटिंग खत्म सब मुंबई वापस आ चुके हैं।
2018 ईद DHAMAKA.. लेकिन सलमान के आते ही.. ये सुपरस्टार हुए OUT
अंगद बेदी से जब फिल्म में काम करने के अनुभव पर पूछा गया तो उन्होंने कहा इस फिल्म में काम करना काफी शानदार रहा। मैं डाइरेक्टर अली अब्बास जफर और यशराज फिल्म्स को थैंक्स कहना चाहूंगा.. कि उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया।

वहीं, सलमान खान- कैटरीना कैफ पर उन्होंने कहा, सलमान खान सुपरस्टार हैं.. उनके स्टारडम के अंदर काम करने से भी मुझे बहुत फायदा हुआ है। उनसे मैंने काफी कुछ सीखा है। वहीं, कैटरीना भी उम्दा कलाकार हैं। उनके साथ मैंने बहुत क्रिकेट और वॉलीबॉल खेला है। हम बहुत मस्ती करते थे।
Recommended Video

यहां देंखे टाईगर जिंदा है सेट से कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications