"दीपिका पादुकोण से मेरी बेटी भी ले प्रेरणा" - अंगद बेदी की बेटी को लेकर चाह

By Filmibeat Desk

लगभग डेढ़ साल पहले नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर एक प्यारी सी बच्ची का जन्म हुआ था और हाल ही में एक इंटरव्यू में, अंगद बेदी ने बताया कि वे चाहते है उनकी बेटी वास्तविक जीवन के हीरो जैसे कि गुंजन सक्सेना, दुती चंद, सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल और दीपिका पादुकोण से प्रेरणा लें।

अभिनेता इस बारे में बात करते हुए कहते है कि ये वह लोग हैं जिन्होंने उनके जीवन को प्रेरित किया है और वह इस प्रेरणा को अपनी बेटी पर भी बरसाना चाहेंगे। वह चाहते हैं कि उनकी बेटी अपनी पसंद के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।

angad bedi

चाहे वह सानिया मिर्जा हों या साइना नेहवाल या फिर दुती चंद, इन सभी ने अपने संबंधित खेलों में अपनी उपलब्धियों से भारत को गौरवान्वित किया है।

वही, दूसरी ओर दीपिका पादुकोण हैं, जो न केवल एक विश्व प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, बल्कि भारत की एक मानसिक स्वास्थ्य अम्बेसडर भी हैं। वह उन नायकों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभूतपूर्व काम के साथ भारत को ग्लोबल मैप पर उजागर किया है।

इसी वजह से अंगद बेदी चाहते है कि उनकी बेटी बड़ी होने पर इन्ही से प्रेरित महसूस करे। उन्हें लगता है कि ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने हमें दुनिया के नक्शे पर खड़ा किया है और हमें वैश्विक पहचान दिलाई है।

बता दें अंगद बेदी और नेहा धूपिया की बेटी महर धूपिया है। जिनकी क्यूट तस्वीरें अक्सर स्टार्स सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। फैंस के बीच महर काफी पॉपुलर भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X