Shhhh.. सलमान खान की 'टाईगर जिंदा है'.. जुड़ गया एक और दमदार स्टार!
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म टाईगर जिंदा है में अगंद बेदी भी दिखाई देंगे।
सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिंदा है' काफी तेजी से बन रही है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जारी है। लेकिन ताजा खबर यह है कि सलमान, कैटरीना कैफ के अलावा फिल्म से एक और दमदार कलाकार जुड़ गए हैं।
First REVIEW: सलमान की 'ट्यूबलाइट'.. बेहद खूबसूरत और इमोशनल फिल्म
टाईगर जिंदा है में अंगद बेदी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें, 2016 में फिल्म पिंक और डियर ज़िंदगी से अंगद बेदी काफी पॉपुलर हो चुके हैं। बहरहाल, फिल्म में उनका किरदार कैसा होगा यह अभी तक बाहर नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

टाईगर जिंदा है तीसरे शेड्यूल की शूटिंग अब अबू ढ़ाबी में होने वाली है। अंगद भी इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन के बाद, सलमान खान के साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात है।


Click it and Unblock the Notifications