गुंजन सक्सेना बायोपिक कारगिल गर्ल से अंगद बेदी का लुक - बनेंगे जान्हवी कपूर के भाई
जान्हवी कपूर स्टारर कारगिल गर्ल की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। फिल्म में जान्हवी कपूर, गुंजन सक्सेना की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं पंकज त्रिपाठी उनके पिता की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में अंगद बेदी, जान्हवी कपूर के साथ दिखाई देंगे। अंगद फिल्म में जान्हवी कपूर के भाई के किरदार में दिखाई देंगे।
अब फिल्म से अंगद का आर्मी ऑफिसर लुक भी बाहर आ चुका है और अंगद इस लुक में बेहतरीन लग रहे हैं। उनके किरदार की बाकी डीटेल्स अभी तक बाहर नहीं आई है। लेकिन अंगद और जान्हवी की भाई - बहन की जोड़ी फिल्म में भारतीय सेना के लिए काम करती दिखाई देगी।
अंगद बेदी और जान्हवी कपूर की जोड़ी को भाई बहन के तौर पर देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं। अपनी परफॉर्मेंस को परफेक्ट करने के लिए अंगद ने मुंबई में दौड़ने की भी ट्रेनिंग ली है। फिल्म में आर्मी ऑफिसर की भूमिका के लिए अंगद को काफी शारीरिक बल वाले सीन देने होंगे जिसकी तैयारी उन्होंने अपने स्तर से पक्की कर ली है।
अंगद ने आर्मी ऑफिसर की भूमिका के लिए अपने लुक पर भी काम किया है और अपने शरीर को और सुडौल बनाया है। अंगद और जान्हवी जल्दी ही फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल जॉर्जिया में शूट करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











