नेहा धूपिया के जन्मदिन पर अंगद बेदी का दिल छू जाने वाला पोस्ट, जल्द बनेंगी दूसरी बार मां!
40 की उम्र में नेहा धूपिया एक बार फिर से चर्चा में आईं थीं और पता चला था कि वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। लेकिन इस समय वो अपने जन्मदिन को लेकर चर्चा में हैं और इसको लेकर उनके पति अंगद बेदी ने एक पोस्ट किया है। अंगद बेदी ने इस पोस्ट में दिल छू जाने वाला नोट लिखा है जिसको फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अंगद बेदी ने लिखा है कि.. 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी शानदार लड़की। वाहे गुरु आपको वो सबकुछ दे रहे हैं जो आप चाहती हैं, बल्कि उससे ज्यादा।
हमेशा यूं ही आगे बढ़ती रहो। मैं हमेशा तुम्हारा हाथ यूं ही पकड़े रहूंगा। आशीर्वाद रहे और इसी रास्ते में रियल बनकर आगे बढ़ती रहो। लव यू, मेहर की मां।'

अंगद बेदी नेहा धूपिया से कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं। इस तरह के शानदार पोस्टर अक्सर देखने को मिलते हैं। नेहा धूपिया साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वालीं बाद नेहा धूपिया ने शादी के बाद और बेटी के पैदा होने के बाद से लेकर परिवार पर अधिक फोकस किया है।
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से अचानक शादी की।शादी के 6 महीने बाद 18 नंवंबर 2018 को बेटी मेहर जन्मीं। ऐसी खबरें तब सामने आईं थीं कि..
नेहा धूपिया शादी के पहले ही प्रेगनेंट हो गईं थीं और इसी कारण दोनों ने गुरुद्वारे में जल्दी शादी करने का फैसला किया था। नेहा धूपिया प्रेगनेंसी के दौरान कोविड पॉजिटिव भी पाई गईं थीं लेकिन अब वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











