वो बहुत बड़ी स्टार, मेरे नसीब में नहीं- नोरा फतेही से ब्रेकअप पर बोले अंगद बेदी
नोरा फतेही ने देर से सही लेकिन बॅालीवुड में खुद को काफी बेहतर तरीक से स्थापित कर लिया है। नोरा फतेही ने बतौर डांसर के साथ बाटला हाउस से अपने चंद मिनट की एक्टिंग से भी प्रभावित किया है।
उनकी गिनती अब स्टार्स से होने लगी है। हालांकि करियर के इस मुकाम पर पहुंचने से पहले नोरा का नाम बॅालीवुड एक्टर अंगद बेदी से जुड़ चुका है।

पिछले साल नेहा धूपिया से शादी करके अंगद बेदी ने सभी को चौंका दिया था। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन रिश्ते की बात कभी सामने नहीं आयी। अब एक साल बाद अंगद बेदी ने नोरा के साथ अपने ब्रेकअप पर ETimes को एक इंटरव्यू दिया है।


Click it and Unblock the Notifications