..................... अनेक- आयुष्मान खुराना ने फिर से मिलाया अनुभव सिन्हा से हाथ ANEK- Ayushmann khurrana again collaborating with Anubhav Sinha, First look release - Hindi Filmibeat

ANEK- आयुष्मान खुराना ने फिर से मिलाया अनुभव सिन्हा से हाथ, फर्स्ट लुक के साथ 'अनेक' का ऐलान

अभिनेता आयुष्मान खुराना की लगभग हर फिल्म काफी शानदार साबित होती है और स्टोरी से वो लोगों का दिल जीत लेते हैं। आज फिर से उन्होने एक फिल्म का ऐलान किया है जिसका टाइटल है 'अनेक।' आयुष्मान खुराना एक बार फिर से मशहूर निर्माता निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए फिल्म का ऐलान किया है।

इस ऐलान में उन्होने अपना लुक भी साझा किया है जिसके साथ वो इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। आयुष्मान खुराना इस पोस्ट पर लिखते हैं कि.. 'एक बार फिर से अनुभव सिन्हा सर के साथ काम करने का मौका मिला है... अनेक।

anek, ayushmann khurrana, anubhav sinha, अनेक, आयुष्मान खुराना, अनुभव सिन्हा

पेश है मेरा फर्स्ट लुक जिसका नाम जोशुआ है। इसको अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।' आयुष्मान खुराना ने इसके साथ दो तस्वीरें साझा की है।

ऐलान होते ही लोग इस फिल्म को लेकर कमेंट बॉक्स में कई तरह के पोस्ट कर रहे हैं और फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले आयुष्मान खुराना फिल्म आर्टिकल 15 में अनुभव सिन्हा के साथ काम कर चुके हैं और इस फिल्म में उनका दमदार अभिनय था।

यही कारण है कि फिर से निर्देशक ने आयुष्मान को अप्रोच किया और ये फिल्म बनने जा रही है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना फिल्म डॉक्टर जी को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X