Fact Check: अनीत पड्डा ने आहत की मुस्लिमों की भावनाएं? क्या है सच, देखिए वीडियो

Aneet Padda

Aneet Padda Lab Pe Aati Hai Dua- सैयारा फिल्म के रिलीज होने के बाद लाखों दिलों में राज करने वाली अनीत पड्डा इस वक्त मुसीबत में है। बता दें कि उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद आरोप लग रहे हैं कि उन्होने मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है।

दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। इस वीडियो में उनको मशहूर प्रार्थना 'लब पे आती है दुआ' गाते हुए देखा जा सकता है। ये एक मशहूर उर्दू प्रार्थना है और इसको अक्सर स्कूल और मदरसों में सुना जाता है।

वायरल हो रहे वीडियो में अनीत पड्डा "लब पे आती है दुआ" गाते हुए नज़र आ रही हैं। समस्या ये है कि इस दौरान अनीत इस दुआ को एक गाने की तरह गा रही हैं।

मुस्लिम नात है

बता दें कि ये प्रार्थना मूल रूप से एक इस्लामिक दुआ है। कहा जाता है कि इसको गाने के साथ मुस्लिम पैगंबर मुहम्मद साहब को याद करते हैं और उनकी तरह जीने की शिक्षा देते हैं। बता दें कि ये अनीत पड्डा का ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि काफी पुराना है। हालांकि ये वायरल अब हो रहा है। बता दें कि इस दौरान एक और लड़की उनके साथ नजर आ रही है। अनीत पड्डा एक रैप के स्टाइल में इस नात को गा रही हैं और हंस हंसकर मजाक भी कर रही हैं। वीडियो में वो एक्सेंट भी बदल रही हैं और अंग्रेजी की तरह गा रही है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और काफी खरी खोटी अनीत को सुना रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ट्रोल

इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, ''दूसरे धर्म का मज़ाक उड़ाना मज़ाक नहीं लगता अगर वह इस तरह का भजन गाती है तो कहते रैप कर रही है।'' एक यूजर ने लिखा, ''अब ये फ्लॉप होगी।'' एक ने लिखा, ''दुनिया में गाने कम पढ़ रहे थे क्या जो नात पे नाच गा रहे हो?'' एक ने लिखा, ''यह नात नहीं है, यह एक दुआ है जो हम अपने स्कूलों में कहते थे।'' इस तरह से लोग मिली जुली बातें कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: saiyaara viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X