सुनील पाल के आरोपों के बाद भड़के अनीस बज्मी..दिया जवाब
कुछ दिनों पहले कॉमेडियन सुनील पाल ने फेसबुक लाइव के माध्यम से मुबारकां के निर्देशक अनीस बज्मी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुनील पाल से परफॉर्म करवाने के बाद पैसों का भुगतान नहीं किया। सुनील पाल के इस बयान से हर किसी को आश्चर्य हुआ लेकिन अनीस बज्मी ने इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे।
[#Badhai: अक्षय कुमार को मिला साल 2017 का पहला अवार्ड...जानिए पूरी विनर लिस्ट! ]
आखिरकार अब अनीस बज्मी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है और कहा है कि "कॉमेडियन सुनील पाल जैसे लोग हर रोज ऑफिस में काम मांगने आते हैं। सुनील पाल हमेशा सिर्फ मुसीबत ही खड़ी करता है और उसे लोगों की सहानुभूति के अलावा कुछ नहीं चाहिए।वो मुझसे भी कई बार मिला लेकिन मुबारकां में उसके लायक कोई जगह नहीं थी।"

अनीस बज्मी ने ये भी कहा कि "ये सच है कि मैंने मयूर बरोठ की मुलाकात सुनील पाल से करवाई थी। वो एक पार्टी में सुनील पाल से परफॉर्म करवाना चाहता था लेकिन सुनील पार्टी में नशे में ऐसा धुत्त था कि वो परफॉर्म तक नहीं कर पाया और अगर वो परफॉर्म नहीं कर पाया तो पैसे देने का सवाल ही नहीं उठता है।"
अब दोनों की अपनी अलग अलग राय है।जाहिर सी बात है कि ये समझ पाना मुश्किल है कि कौन सही बोल रहा है और कौन गलत लेकिन इतना जरूर है कि बॉलीवुड में पैसे ना देने का मामला बहुत पुराना है।"


Click it and Unblock the Notifications











