#ClearHai: जब फिल्म सलमान की है तो मैं ऋतिक के पास क्यों जाऊंगा!
हाल ही में खबरें थीं कि ऋतिक रोशन सलमान खान की जगह नो एंट्री सीक्वल करने वाले हैं। लेकिन अब खुद फिल्म के डायरेक्टर ने इस बारे में साफ साफ बात कर ली है। और ऋतिक फैन्स का दिल टूट जाएगा।
हाल ही में खबरें थीं कि नो एंट्री सीक्वल को सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया है और अब फिल्म में ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक रोशन ने इस खबर को इतना बकवास बताया कि उनका गुस्सा और उनकी ये बातें किसी की समझ में नहीं आईं।
अब नो एंट्री में एंट्री के डायरेक्टर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं नहीं जानता कि इतनी अफवाहें कहां से आ रही हैं। फिल्म सलमान खान की है तो मैं ऋतिक रोशन को क्यों अप्रोच करूंगा।

अनीस ने कहा कि मैं आजकल मुबारकां की शूटिंग में व्यस्त हूं। इस फिल्म के पूरा होते ही मैं नो एंट्री में एंट्री की स्क्रिप्ट फाइनल कर दूंगा और इसके बाद हमें देखना है कि सलमान की डेट्स कब मिल पाती हैं।
गौरतलब है कि सलमान खान की डेट्स इस समय बुक हो चुकी हैं। टाईगर ज़िंदा है के बाद वो रेमो डीसूज़ा की एक फिल्म कर रहे हैं और इसके अलावा शायद प्रभुदेवा की वांटेड 2 भी।
आलम ये है कि खुद अरबाज़ खान दबंग 3 की डेट्स के लिए तरह रहे हैं लेकिन सलमान खान डेट्स नहीं दे पा रहे है ऐसे में नो एंट्री में एंट्री बनेगी तो सलमान खान के साथ ये तय है। पर कब, ये पता नहीं।
बोनी कपूर भी सलमान के बारे में खिसिया कर ये कह चुके हैं। बहरहाल, ऋतिक इस प्रोजेक्ट में काफी फ्रेश लगते। पर उनके हाथ से पहले भी कई शानदार फिल्में जा चुकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications