जैसे ही हीरो मान जाएंगे, नो एंट्री सीक्वल शुरू हो जाएगी
अनीस बज़्मी ने हाल ही में नो एंट्री सीक्वल पर बात करते हुए कहा कि फिल्म की कहानी तो उनके पास है लेकिन फिलहाल स्टारकास्ट तैयार नहीं है। दरअसल, अनीस बज़्मी चाहते हैं कि फिल्म की स्टारकास्ट वही रहे - अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान।
अनीस बज़्मी का कहना है कि उन्होंने अनिल कपूर के साथ 11 फिल्में की हैं और सलमान खान के साथ काम करना हमेशा मज़ेदार होता है। फिल्म में फरदीन ने भी बेहतरीन काम किया था। इस सीक्वल में तीनों एक्टर्स का डबल रोल है।

अब देखना है कि अनीस बज़्मी और बोनी कपूर मिलकर फिल्म के तीनों एक्टर्स को एक साथ ला पाते हैं या नहीं। सूत्रों की मानें तो अनीस बज़्मी की ये कहानी नई नहीं बल्कि 1997 में बन रही एक फिल्म आंख मिचौली की कहानी है। फिल्म के लिए सलमान खान फाइनल थे और डबल रोल में थे लेकिन फिल्म शुरू होनी थी जुड़वा के बाद और सलमान खान लगातार दो डबल रोल नहीं करना चाहते थे।
अगर हीरोइनों की बात करें तो फिल्म में कुल 10 हीरोइनें होंगी। यानि कि एक भव्य स्टारकास्ट। सलमान कई बार फिल्म को ना कर चुके हैं और उसका कारण है बोनी कपूर से उनकी दूरी। यहां तक कि सलमान ने वांटेड सीक्वल का नाम अपनी अगली फिल्म राधे को दे दिया है। ऐसे में नो एंट्री सीक्वल करना फिलहाल तो दूर की बात लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications











