इसलिए अनीस बज्मी ने 'हेराफेरी 3' से किया खुद को अलग, स्क्रिप्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा

Anees Bazmee

'हेरा फेरी 3' फिल्म की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आखिरकार यह भी कंफर्म हो गया फिल्म बन रही है। पहले फिल्म करने के लिए अक्षय कुमार तैयार नहीं थे। उनकी जगह कार्तिक आर्यन को लेने की बात चल रही थी लेकिन अब अक्षय कुमार ने फिल्म के लिए हामी भर दी है और कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को सेट पर साथ-साथ स्पॉट किया गया।

फिल्म के निर्देशन को लेकर भी शुरुआत से अनीज बज्मी के नाम पर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब फरहाद सामजी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अनीस बज्मी ने अब खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्होंने 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन करने से इनकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने स्क्रिप्ट को लेकर भी बात की।

अनीज बज्मी ने कहा कि, उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला से कई बार मुलाकात की लेकिन, उनके पास अच्छी कहानी नहीं थी। स्क्रिप्ट छोड़ दो...उन्होंने जो आइडिया बताया था, वो मुझे जमा नहीं। इसलिए मैंने उनसे कहा- नो स्क्रिप्ट, नो हिट..ये बहुत सिंपल सी बात है।'

नहीं थे अक्षय तैयार

नहीं थे अक्षय तैयार

अनीज बज्मी ने आगे कहा- मैंने सुना है कि, अब फिल्म का निर्देशन कोई और कर रहा है। अक्षय कुमार स्क्रिप्ट के बिना काम करने के लिए तैयार नहीं थे, अचानक से फिल्म में आ गए, मुझे नहीं पता क्यों और कैसे...ये तो वही बता सकते हैं। मैं सिर्फ अपनी बात कर सकता हूं।'

स्टोरी आइडिया नहीं आया पसंद

स्टोरी आइडिया नहीं आया पसंद

इस इंटरव्यू में अनीज बज्मी ने फिरोज नाडियाडवाला पर पैसे ना देने की बात भी मानी। अनीज बज्मी से जब पूछा गया कि साथ में की गई आखिरी फिल्म के पैसे ना लौटाए जाने की वजह से भी उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि, हां ये भी एक कारण है..लेकिन मुझे स्टोरी आइडिया अच्छा लगता तो बात आगे बढ़ाता पर ऐसा कुछ भी नहीं था।'

साथ में स्पॉट हुई थी स्टार कास्ट

साथ में स्पॉट हुई थी स्टार कास्ट

बता दें कि, कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल सेट पर साथ में स्पॉट किए गए थे। इस तस्वीर में सभी 'हेराफेरी' के गेटअप में नजर आ रहे थे। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म को 'हेरा फेरी 4' का नाम दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X