अनीस बज्मी ने सलमान खान और अक्षय कुमार के लिए बोल डाली ये बात, दंग रह जाएंगे आप!

अनीस बज्मी कितने शानदार निर्देशक हैं ये बताने की आवश्यकता नहीं है और कई फिल्मों से उन्होने धमाका किया है। इस वक्त भी वो कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं और 2007 में रिलीज़ हुई हिट अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर भूल भुलैया की अगली कड़ी भूल भुलैया 2 का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होने लगभग सभी सितारों के साथ काम किया है और उनको पसंद भी किया गया है।

जहां उन्हें नई प्रतिभाओं के साथ काम करने की आदत हो रही है, वहीं अक्षय कुमार, सलमान खान, अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स को निर्देशित करने में उन्हें बेहद आसानी होती है।

anees bazmee, salman khan, akshay kumar, अनीस बज्मी, सलमान खान, अक्षय कुमार

हाल ही में उन्होने मेगास्टार सलमान खान और अक्षय कुमार को लेकर कुछ बातें कहीं हैं। उनका कहना है कि ये दोनों इतने बड़े स्टार हैं लेकिन इनके व्यवहार में आपको एक सादगी मिलेगी।

सेट पर सामान्य व्यवहार करते हैं

सेट पर सामान्य व्यवहार करते हैं

उन्होने कहा कि, "जिन बड़े सितारों के साथ मैंने काम किया है, वे हमेशा अभिनय करने के बजाय सेट पर सामान्य व्यवहार करते हैं। जब आप उनके साथ काम करते हैं तो आपको ऐसा नहीं लगता कि आप सुपरस्टार्स के साथ काम कर रहे हैं। वे जमीन से जुड़े और मिलनसार लोग हैं।

व्यक्तिगत समीकरण

व्यक्तिगत समीकरण

आखिरकार, यह सब उनके साथ आपके व्यक्तिगत समीकरण पर निर्भर करता है।" सलमान खान और अक्षय कुमार के फैंस अनीस बज्मी की काफी तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि अनीस बज्मी भी शानदार व्यक्तित्व रखते हैं।

सलमान खान काफी ज्यादा मस्ती में रहते हैं

सलमान खान काफी ज्यादा मस्ती में रहते हैं

ऐसा माना जाता है कि सलमान खान काफी ज्यादा मस्ती में रहते हैं और सेट पर काम कर रहे लोगों का ध्यान भी रखते हैँ। इसके अलावा अक्षय कुमार तो काफी मजाकिया माने जाते हैं। वर्कफ्रंट पर सलमान खान टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और लगातार इस फिल्म की शूटिंग चल रही है।

बच्चन पांडे

बच्चन पांडे

इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ वो धमाका करेंगे और फिल्म 2023 में रिलीज होगी। अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में हैं और लोगों के द्वारा इसको काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के गाने औऱ ट्रेलर खबरों में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X