सलमान खान करेंगें बैक टू बैक धमाका- अब अनीस बज्मी ने कर दिया फिल्म का ऐलान!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा में है और इसी बीच निर्देशन अनीस बज्मी ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे उनकी चर्चा शुरु हो गई है। दरअसल उन्होने कहा कि वो काफी जल्दी सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं और सलमान उनकी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। दरअसल उन्होने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा कि वो फिल्म नो एंट्री के लिए किसी अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश कर रहे हैं और जैसे ही उनको वो मिलती.. काम शुरु हो जाएगा।
साथ ही उन्होने बताया कि वो हाल ही में सलमान खान से मिले थे और वो दिल के काफी अच्छे और जमीन से जुड़े हुए इंसान है। अनीस ने कहा कि वो आपको भरोसा दिलाते हैं कि सलमान खान के साथ वो काफी जल्दी फिल्म करेंगें और इसको लेकर भाईजान भी हां बोल चुके हैं।

इसका मतलब साफ है कि अनीस बज्मी और सलमान खान फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में लोगों को हंसाते हुए एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। अनीस बज्मी इसके अलावा फिल्म पागलपंती को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म के पोस्टर्स लगाता छाए हुए हैं।
अनीस बज्मी एक से एक शानदार कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications