भूल भुलैया 2 को लेकर आई बड़ी खबर- नाराज हो जाएंगे अक्षय कुमार के फैंस!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया का रीमेक का ऐलान होने के साथ साथ ही फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी और इस फिल्म के लीड रोल में अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। लेकिन इसके अलावा अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो नहीं करते नजर आएंगे.. जो कि अब पूरी तरह साफ हो चुका है। हाल ही में मुंबई मिरर से बात करते हुए अनीस बज्मी ने इस खबर पर ठप्पा लगा दिया है।
उन्होने बताया कि हां इस फिल्म में अक्षय कुमार कैमियो करते हुए नहीं नजर आने वाले हैं। इससे इतना तो तय है कि अक्षय कुमार के फैंस जरूर इस बात से काफी ज्यादा नाराज हुए होगें।

इस फिल्म की बात करें तो कियारा आडवाणी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की हीरोइन होंगी। इसी के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी।
इससे पहले कियारा आडवाणी ने फिल्म 'कबीर सिंह' से धमाल मचाया था और इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर थे। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म परफॉरमेंस को जनता ने खूब पसंद किया था।
पुरानी फिल्म की बात करें तो उसमें विद्या बालन और अमीषा पटेल लीड रोल में नजर आईं थीँ। फिल्म को लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications