इस संस्पेंस- थ्रिलर सीक्वल में अमिताभ बच्चन फाइनल, निर्देशक ने किया बड़ा खुलासा!
2002 में आई अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, परेश रावल और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'आंखे' का सीक्वल लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में इस सीक्वल को लेकर निर्देशक अनीस बज़्मी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि आंखे 2 की स्क्रिप्ट तैयार है, जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। हमने अमिताभ बच्चन को साइन भी कर लिया है। बाकी स्टारकास्ट पर फिलहाल टीम सोच रही है।
खास बात है कि इस प्रोजेक्ट से अक्षय कुमार ने पहले ही हाथ पीछे खींच लिया है। अक्षय कुमार ने खुद ही इस फिल्म से दूरी बना ली.. क्योंकि फिलहाल वे बैक टू बैक कई प्रोजेक्ट्स में उलझे हुए हैं।। बता दें, 2002 में आई यह फिल्म काफी पॉपुलर हुई थी। लिहाजा, निर्माता वही कास्ट दोहराना चाहते थे.. लेकिन ऐसा हो ना पाया।

लगातार देरी की वजह से बीच में फिल्म के डिब्बाबंद होने की भी खबरें आई थीं, लेकिन निर्देशक ने इससे इंकार किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म पर लगातार काम हो रही है। स्क्रिप्ट लगभग पूरी हो चुकी है।
बता दें, पिछली फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया था। लेकिन सीक्वल में अनीस बज़्मी ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। बीच में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और अनिल कपूर दिख सकते हैं। कोई शक नहीं कि यदि इन तीन स्टार्स ने फिल्म को साइन कर लिया तो यह दर्शकों के लिए काफी नया होगा।


Click it and Unblock the Notifications











