कार्तिक आर्यन VS अक्षय कुमार, Hera Pheri 3 के स्टारकास्ट कंफ्यूजन पर अनीस बज्मी ने तोड़ी चुप्पी

Anees Bazmee on Hera Pheri 3: पिछले कई हफ्तों से हेरा फेरी 3 और इसके स्टारकास्ट को लेकर चर्चा बनी हुई है। शुरुआत में रिपोर्ट आई कि फिल्म से अक्षय कुमार बाहर हो चुके हैं और नई एंट्री हुई है कार्तिक आर्यन की। इस खबर को लेकर कार्तिक कई दिनों तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहे। अक्षय कुमार के फैंस ने कार्तिक को और मेकर्स को काफी ट्रोल भी किया।
दूसरी रिपोर्ट में फिर कहा गया कि मेकर्स एक बार फिर अक्षय कुमार को अप्रोच कर रहे हैं और कार्तिक फिल्म से आउट हो चुके हैं। बहरहाल, इस सबको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।
पिछले दिनों कार्तिक को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला संग कार्तिक आर्यन की कुछ सीन्स और शॉट्स को लेकर अनबन चल रही है। साथ ही कार्तिक रवैया रहा है कि वह सेट पर काफी कंट्रोलिंग हैं.. ऐसे में निर्माता उनसे परेशान हो रहे हैं।
अब फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने इस पूरे मामले में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ साफ कहा कि, "मैंने अबतक फिल्म डायरेक्शन को लेकर कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। अभी चीजों पर सोच-विचार किया जा रहा है। जबतक मैं हां नहीं करता हूं, कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा हैं या अक्षय कुमार फिल्म का हिस्सा हैं.. ये बात अभी चलती रहेगी।"
अक्षय को पसंद नहीं थी स्क्रिप्ट
अक्षय कुमार ने एक इवेंट के दौरान खुलासा किया था कि फिल्म उन्हें ऑफर की गई थी, लेकिन वो स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे.. इसीलिए उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दिया। अक्षय कुमार ने कहा था, "हेरा फेरी मेरा एक हिस्सा रहा है। जैसे बाकी कई लोगों की यादें उस फिल्म से जुड़ी हैं, वैसे ही मेरी भी अच्छी यादें उस फिल्म से जुड़ी हुई हैं। मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों वो पार्ट 3 बन नहीं पाई है। लेकिन हमें चीजों को अलग नजरीए से देखने की जरूरत है। ये फिल्म मुझे ऑफर की गई थी.. मुझे इसके बारे में बताया गया था.. लेकिन जिस तरह से इसका स्क्रीनप्ले, इसके स्क्रिप्ट को शेप किया, मैं उससे बिल्कुल संतुष्ट नहीं था। मैं खुश नहीं था।"


Click it and Unblock the Notifications












