अनीस बज्मी ने तोड़ा वरुण धवन के फैंस का सपना, 5 मिनट का सुपरहीरो पर बोले, कोई फिल्म..

अनीस बज्मी अपनी शानदार फिल्मों और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनकी फिल्में हिट होती हैं और उनके साथ काम करने को लेकर स्टार्स भी उत्सुक नजर आते हैं। साल 2022 भी उनके लिए काफी शानदार रहा था क्योंकि इस साल उन्होने एक सुपरहिट फिल्म दी थी जिसका नाम भूल भुलैया 2 है। लेकिन अब उनकी चर्चा एक ऐसी फिल्म को लेकर हो रही है जिसमें सुपरस्टार वरुण धवन नजर आने वाले हैं।
जी हां, इस फिल्म लेकर कहा जा रहा था कि फिल्म सुपरहीरो पर आधारित होगी और इसका नाम होगा 5 मिनट का सुपरहीरो। जैसे ही ये खबरें आईं फैंस काफी खुश हो गए थे और उनको लगा था कि कुछ अलग होने वाला है।
लेकिन अनीस बज्मी के इस बयान ने वरुण धवन और उनके फैंस का सपना तोड़ दिया है। उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक विचार है, अभी किसी तरह की फिल्म नहीं बन रही है।

निर्देशक कहते हैं
निर्देशक कहते हैं, ''मैने ऐसी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट तक नहीं शुरु की है, तो ऐसी फिल्म की उम्मीद ही गलत है।'' इसके अलावा उन्होने कहा, "कोई 5 या 10 या 15 मिनट का सुपरहीरो नहीं है। वरुण धवन और कार्तिक समेत सभी युवा एक्टर मेरे दोस्त हैं, हम लोग साथ होते हैं और प्रोजेक्ट्स भी बना देते हैं।''

नहीं बन रही फिल्म
अनीस बज्मी के इस बयान से इतना तो तय हो गया है कि वो किसी तरह की फिल्म वरुण धवन के साथ फिलहाल तो नहीं कर रहे हैं।

एक्शन-कॉमेडी फिल्म
अनीस बज्मी ने खुलासा किया कि वो इस वक्त एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म का हिस्सा हैं और उसी पर काफी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि उन्होने फिल्म को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।

भूल भुलैया 2
अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 की बात करें तो इस फिल्म कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आए थे और फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आई थी।

नो एंट्री में एंट्री
आने वाले साल में अनीस बज्मी किस फिल्म से धमाका करते हैं ये तो समय ही बताएगा। हालांकि उनका नाम सलमान खान की फिल्म नो एंट्री में एंट्री से भी जुड़ रहा हाै।


Click it and Unblock the Notifications











