'भूल भुलैया 2' के बाद अनीस बज्मी की अगली बिग बजट एक्शन- कॉमेडी, ज़ी स्टूडियोज और विशाल राणा से मिलाया हाथ

भूल भुलैया 2 की अपार सफलता के बाद, निर्देशक अनीस बज्मी ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। यह एक एक्शन- कॉमेडी फिल्म होगी। इस अनटाइटल प्रोजेक्ट को अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित किया जाएगा और ज़ी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। जबकि ज़ी स्टूडियो और इकोलोन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ शारिक पटेल ने साझा किया, ''हम अनीस के साथ साझेदारी करके खुश हैं। यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसने तुरंत अपील की और मैं इस कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि बड़े पैमाने पर मनोरंजक फिल्में बनाने में उनकी विशेषज्ञता और ज़ी स्टूडियोज का मजबूत वितरण नेटवर्क एक सफल बॉण्ड स्थापित करेगा।"

anees-bazmee-announced-next-action-comedy-film-with-zee-studios-and-vishal-rana

इस बारे में बात करते हुए लेखक-निर्देशक अनीस बज्मी ने कहा, "भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद, मैं अपने दर्शकों को मनोरंजन की और भी बड़ी खुराक देना चाहता हूं। इस बार मैं लार्जर देन लाइफ एक्शन कॉमेडी ला रहा हूं। मैं टीम के लिए बहुत खुश हूं। इस प्रोजेक्ट के लिए ज़ी स्टूडियोज, विशाल राणा और रोहिणी वकील के साथ आकर बेहद खुश हूं। यह फिल्म कुछ ऐसी होगी जिसे भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा, और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

जबकि इस बारे में आगे बात करते हुए इकोलोन प्रोडक्शन के निर्माता विशाल राणा ने कहा, "मैं अनीस बज्मी के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं, जो आज हमारे देश के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। ज़ी स्टूडियो एक निर्माता के रूप में मेरी यात्रा का एक बहुत ही अभिन्न हिस्सा रहा है, और मैं हूं खुशी है कि उन्होंने इस भव्य एक्शन कॉमेडी के लिए हमारे दृष्टिकोण में विश्वास किया। यह एक बिग टिकट फिल्म है जो थियेट्रिकल एंटरटेनर होगी।"

इस प्रोजेक्ट को ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और निर्मित किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण इकोलोन प्रोडक्शंस के विशाल राणा और रोहिणी वकील ने किया है, यह अनटाइटल्ड फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X