अंधाधुन ट्रेलर: आयुष्मान - तबू और राधिका की तिकड़ी के साथ BOOKED 2018 की बेस्ट थ्रिलर फिल्म
बॉलीवुड के लिए 2018 का सेकंड हाफ काफी दिलचस्प फिल्मों से भरा हुआ है । और अब रिलीज़ हो चुका है एक धमाकेदार थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर। फिल्म का नाम है अंधाधुन और लीड कास्ट है - आयुष्मान खुराना, तबू और राधिका आप्टे। फिल्म के डायरेक्टर हैं श्रीराम राघवन जिन्होंने वरूण धवन को बदलापुर के साथ उनका करियर बेस्ट दिया था।
[2018 का सबसे डरावना TRAILER, रोंगटे खड़े कर देगा]
अंधाधुन का ट्रेलर शानदार है। फिल्म का ट्रेलर एक कैप्शन के साथ शुरू होता है जिसमें लिखा है - वो देखता है, जो उसे नहीं देखना चाहिए था। वो देखती है जो वो नहीं देख सकता है। पर सवाल ये है कि क्या वो ये देख सकता है? फिल्म में आयुष्मान खुराना एक पियानो प्लेयर की भूमिका में है जो अंधा है और राधिका आप्टे उनकी खास दोस्त बनी हैं। तबू शायद उनकी स्टूडेंट हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने में एक मर्डर मिस्ट्री है और सबसे दिलचस्प किरदार ट्रेलर के हिसाब से तबू का ही लग रहा है। वहीं फिल्म का प्लॉट ट्विस्ट शानदार होगा ये आपको ट्रेलर का आखिरी डायलॉग बता देगा। फिल्म रिलीज़ हो रही है 5 अक्टूबर को और इसे प्रोड्यूस कर रही है वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स।
ट्रेलर से कम से कम ये तो साफ है कि फिल्म एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री है। जब तक आप इस फिल्म का इंतज़ार करते हैं, तब तक हम आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट देते हैं जिन्हें आप देख सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











